हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
अर्की, 26 अगस्त। प्रधान परिषद विकास खंड कुनिहार की एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
नई कार्यकारिणी में उर्मिला शर्मा(प्रधान बातल) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण भट्टी(प्रधान बरयाली), मस्तराम महाजन (उप प्रधान बलेरा)एवं श्री बाबूराम बंसल(उप प्रधान संघोई) को उपाध्यक्ष, परमिंदर ठाकुर (उप प्रधान चम्यावल) को कार्यालय सचिव, रामलोक ठाकुर(उप प्रधान सहरोल) को कोषाध्यक्ष, उर्मिला कुमारी (प्रधान मांगल पंचायत) को सचिव, जुगल किशोर (उप प्रधान कुंहर)को मीडिया प्रभारी तथा हरीश शर्मा (उप प्रधान घनाघुघाट)को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंदर ठाकुर ने कहा कि कार्यकारिणी में ऐसे प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है, जो दो या दो से अधिक बार पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रधान परिषद को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा पंचायतों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।
अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
