Spread the love

https://youtu.be/Wln3b39HedI?si=jWm7IVgirZXBgASh

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

शिमला, 01 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए बुजुर्ग कर्मचारियों का सड़कों पर उतरना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 70 से 90 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन और अन्य देनदारियों के लिए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि कर्मचारियों के पेंशनरी लाभ, 15 प्रतिशत एरियर, डीए, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन तथा पे एरियर सहित कई वित्तीय लाभ लंबित पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 1.85 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

You missed