Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

अर्की, 08 सितंबर। अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जयनगर के खंड सौर में मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला सोलन के भाजपा प्रभारी राजपाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव नरेश चौधरी, मंडल महामंत्री नरेश ठाकुर, जिला सचिव बी.एस. ठाकुर, सैनिक प्रकोष्ठ के भगत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कार्यालय सचिव मस्तराम, राम पवार, मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर तथा उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा,  रामस्वरूप वर्मा, मस्त राम महाजन, मंडल उपाध्यक्ष, जगतराम शर्मा, लच्छी राम महामंत्री, ओम प्रकाश सचिव, कमल देव उपाध्यक्ष SC मोर्चा, (2) अंजना शर्मा मंडल सचिव कृष्ण लाल शर्मा एवं कलीराम ठाकुर महामंत्री, हरिराम शर्मा सचिव, चरणजीत शर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर उपाध्यक्ष , रमेश तनवर सचिव किसान मोर्चा , पुष्पा देवी अध्यक्षा महिला मोर्चा एवं अन्य महिला पदाधिकारी, चेतराम, संजीव, वीरसिंह ठाकुर श्याम लाल चौधरी विशेष रूप उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

You missed