Spread the love

कार्यकाल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, समीहा शर्मा बनीं अध्यक्ष

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
शिमला, 13 सितंबर। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HPNLU), शिमला के रोटरैक्ट क्लब ने गुरुवार को उत्साह, सेवा भावना और नेतृत्व के संकल्प के साथ अपना वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह ‘उदय’ आयोजित किया। समारोह में कार्यकाल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया गया।

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीती सक्सेना के नेतृत्व एवं संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में रोटरैक्टर समीहा शर्मा ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उनके नेतृत्व में क्लब ने सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (DRR) रोटरैक्टर पुरंधी गुप्ता तथा डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट सेक्रेटरी (DRS) रोटरैक्टर डॉ. सपन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए रोटरैक्ट आंदोलन की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह में रोटरी परिवार के कई प्रतिष्ठित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रोटेरियन कवि खन्ना (अध्यक्ष), रोटेरियन रेनू शर्मा (सचिव), रोटेरियन रविकांत जैन (डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट सेक्रेटरी), रोटेरियन मनवीर सिंह बहारा तथा रोटेरियन एच. एस. कवात्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे। अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
क्लब समन्वयक डॉ. हरि चंद के मार्गदर्शन में आयोजित यह समारोह युवा नेतृत्व, संगठनात्मक उत्कृष्टता और सामाजिक सेवा के प्रति रोटरैक्ट क्लब की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के दौरान क्लब की आगामी योजनाओं एवं समाजहित में किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों पर भी चर्चा की गई।
‘उदय’ समारोह ने न केवल नए नेतृत्व का स्वागत किया, बल्कि HPNLU शिमला के रोटरैक्ट क्लब के उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

You missed