Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 18 सितंबर। एमजी मोटर की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी MG Hector Tomahawk EV का भव्य लॉन्च समारोह सोलन स्थित एमजी शोरूम में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नाटी किंग श्री कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी अधिकारियों, डीलर पार्टनर्स, ग्राहकों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया गया तथा उपस्थित लोगों को वाहन की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा सुविधाओं और प्रदर्शन क्षमता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमियों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि MG Hector Tomahawk EV को भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह वाहन लंबी रेंज, प्रीमियम इंटीरियर, अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक और बेहतर ड्राइविंग अनुभव का संयोजन प्रस्तुत करता है।

वाहन की प्रमुख विशेषताओं में 517 किलोमीटर तक की रेंज, 69.2 kWh बैटरी, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS Level-2), व्हीकल-टू-होम (V2H) तकनीक और विशाल बूट स्पेस शामिल हैं।

मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल आधुनिक तकनीक का प्रतीक हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का अवलोकन किया और एमजी मोटर की इस नई पेशकश को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

You missed