Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 22 सितंबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 24 सितंबर को एक विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। ‘आगाज’ नाम से होने वाली इस सभा का आयोजन मुरारी मार्केट सोलन में प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर AICC महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी रजनी पाटील, AICC सचिव एवं सह-प्रभारी विधित चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार समेत सोलन विधायक व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल शिरकत करेंगे। आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोलन अमित ठाकुर ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन निर्वाचन क्षेत्र की आम सभा ‘आगाज’ का आयोजन 24 सितंबर को किया जा रहा है।

अमित ठाकुर ने बताया कि यह उनके कार्यकाल की पहली बैठक होगी।

अमित ठाकुर ने कहा कि इस आम सभा का आयोजन मुरारी मार्केट, सोलन में किया जाएगा। इसमें ब्लॉक के सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, बीडीसी सदस्य, नगर निगम के पार्षद और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम ‘आगाज’ रखा गया है। पूर्व में भी जब प्रियंका गांधी जी ने सोलन से चुनाव प्रचार का आगाज किया था तो कांग्रेस को जीत मिली थी। उसी तर्ज पर इस बार भी सोलन से संगठन को मजबूत करने का आगाज किया जा रहा है। सोलन की पूरी कांग्रेस एकजुट है और आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

You missed