हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
बद्दी, 25 सितंबर। IEC स्कूल ऑफ़ फार्मेसी, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026’ उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दवाओं के जिम्मेदार उपयोग तथा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:-
मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्ति: कार्यक्रम में बद्दी के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. संजय रनौत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि IEC University के कुलपति प्रो. अशोक कुमार पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात, IEC स्कूल ऑफ़ फार्मेसी की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गुप्ता ने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों को व्यावसायिक नैतिकता और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए प्रेरित किया।
विशेष संबोधन मुख्य अतिथि डॉ. संजय रनौत ने एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत और जिम्मेदार इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र के सामने एक बड़ी चुनौती बताया। कुलपति प्रो. अशोक कुमार पुरी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक:- विद्यार्थियों ने ‘एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस’ विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सही संदेश दिया। इसके अलावा, स्किट, गित्था, भांगड़ा और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
प्रतिभाओं का सम्मान:- विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए, तथा मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ विद्यार्थियों को समाज के प्रति एक जिम्मेदार और संवेदनशील फार्मेसी प्रोफेशनल बनने का संदेश दिया गया।
