Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

अर्की, 26 सितंबर। पीएम श्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की की छात्राओं ने अंडर-19 बॉक्सिंग एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बरोटीवाला में आयोजित अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। भावना, काम्या और कनिका ने स्वर्ण पदक, दिव्यांशी ने रजत पदक, जबकि भक्ति और रितिका ने कांस्य पदक हासिल किया।

वहीं, भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भावना, काम्या और राधिका ने स्वर्ण पदक, जबकि कनिका ने रजत पदक हासिल किया।

इसके अलावा विद्यालय की छात्राओं वर्तिका और वैष्णवी का चयन बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं की इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने सभी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

You missed