Spread the love

 

कुनिहार, 20 अप्रैल। सुबह कुनिहार के समीप शमशानघाट में गाड़ी को क्रेन द्वारा निकालते का पुलिस कर्मचारीगण। पुलिस इस दुर्घटना की जानकारी दी कि कुनिहार क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दोची नाले में बने श्मशानघाट के ऊपर जा गिरी। जिसके कारण श्मशानघाट में लगे लोहे का एक गार्डर कार के पिछले हिस्से में जा धंसा । लेकिन इस सड़क हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोटें ही आई है । जिनका स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना कुनिहार के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए व कार चालक के बयानों को कलमबंद कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही। है। जानकारी के अनुसार कार सवार जयनगर से बाया कुनिहार, कुफ़्टु होकर शिमला के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे के आस पास जैसे ही वह दोची पुल के समीप पहुंचे तो एक तीखे मोड़ के पास आगे से कोई दो पहिया वाहन आ गया। जैसे ही कार चालक ने भी ब्रेक लगाई वैसे ही यह हादसा हुआ। पुलिस की जांच एवं बयानों को कलमबंद किए जाने के पश्चात नाले में गिरी कार को छोटी क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया, पुलिस जाँच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

You missed