Spread the love

                       हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 28 अक्तूबर। स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी सोलन की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सपरून में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल की कॉपियां, पेन-पेंसिल सेट, जूते, स्वेटर और मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम में सोसायटी के मुख्य संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक डॉ. एमआर लांबा, प्रधान अशोक ग्रोवर, उपप्रधान संतोष भल्ला, कोषाध्यक्ष शिव कुमार चावला, उपसचिव बलवंत सिंह, वरिष्ठ सदस्य ई. दीपक शर्मा, ई. जेपी गुप्ता और मदन लाल शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पाठशाला की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कमलेश शर्मा, शिक्षिकाओं सुनीता चौहान, पूजा गुप्ता, प्रतिमा कौशल, एसएमसी प्रधान निर्मला, सदस्य गोदावरी और हेमलता सहित अन्य शिक्षक एवं एसएमसी सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।

सोसायटी ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। सोसायटी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा सामग्री के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। इसके लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता की जाएगी।

Leave a Reply

You missed