हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरूण गुप्ता की रिपोर्ट
नालागढ़, 25 अप्रैल। वन विभाग ने अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित ठाकुर द्वारा गठित पेट्रोलिंग टीम जिसकी अगुवाई वन खंड अधिकारी सैनी माजरा तरसेम लाल के द्वारा की जा रही थी व टीम में वन रक्षक विकास कटोच, विवेक कुमार, और संजीव कुमार शामिल थे ने बीती रात नाका के दौरान एक संदिग्ध वाहन को आज की सुबह लगभग 5:15 बजे दभोटा से माजरा रोड पर जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि सफेद रंग की Swift कार में खैर की लकड़ी के 11 लॉग्स अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान बॉबी और सोनू के रूप में हुई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दभोटा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को बक्शा नहीं जायेगा।
