हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरूण गुप्ता
रामशहर, 29 अप्रैल। जन कल्याण समिति टीम द्वारा आज 118वां ₹11000 का चेक ग्राम पंचायत बुवासनी के गांव गोयला में चैन सिंह ठाकुर की पुत्री कल्पना देवी के बेटी विवाह के ऊपर शगुन के तौर पर दिया गया चैन सिंह एक निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं इसलिए उनकी यह मदद टीम द्वारा तत्काल की गई इसके अलावा भी जन कल्याण समिति टीम विभिन्न प्रकार के कार्य क्षेत्रों में शिक्षा खेल बेटी विवाह पर्यावरण नशे के ऊपर लगातार कार्य कर रही है और समाज में एक अच्छा संदेश दे रही है। इस मौके पर स्थानीय परिवार रामानंद रवि आदि उपस्थित थे वह जनकल्याण समिति टीम की तरफ से जसविंदर सिंह, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, समिता परमार, हुकुमचंद, नरेश कुमार, भाग सिंह आदि उपस्थित थे।
