https://meet.google.com/rah-qoji-qzz
नालागढ़, 02 मई। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ स्थित इग्नू (IGNOU) अध्ययन केंद्र -1157 द्वारा जनवरी सत्र 2026 के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 04.05.2026 को शाम 7:00 बजे ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग का आयोजन जाएगा। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र के समन्वयक डॉ. हरविंदर सिंह करेंगे। इस गूगल मीट का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें उनके विषय में निपुण बनाना भी है। डॉ. हरविंदर सिंह और डॉ.नरेश कुमार इस बैठक के दौरान विद्यार्थियों को उनके द्वारा चुने गए विभिन्न, सर्टिफिकेट कोर्सेस, डिप्लोमा कोर्सेस, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देंगे। छात्रों को पूरे साल के शैक्षणिक कैलेंडर के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसमें अध्ययन सामग्री जैसे किताबें कब और कैसे प्राप्त होंगी और ई-ज्ञानकोश का उपयोग कैसे करें, असाइनमेंट बनाने के सही तरीके और उन्हें समय पर केंद्र में जमा करने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों का ग्रुप IGNOU JAN 2026 बना दिया गया है । गूगल मीट के लिंक https://meet.google.com/rah-qoji-qzz से जुड़ कर ऑनलाइन मीटिंग में भाग ले सकतें हैं।
