
सोलन, 02 मई। थाना प्रभारी कंडाघाट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में विद्यार्थियों के साथ एक जागरूकता संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक व व्यक्तिगत नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।
