
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
नालागढ़, 05 मई। दून वैली पब्लिक स्कूल, नालागढ़ में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के औपचारिक गठन के उपलक्ष्य में Investiture Ceremony बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मधुर प्रार्थना गीत के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को गरिमा और जिम्मेदारी की भावना से भर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चेयरपर्सन श्रीमती अनूप शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव शर्मा द्वारा नव-नियुक्त परिषद सदस्यों को बैज पहनाकर सम्मानित करना रहा। सच्चिदा बस्सी को हेड गर्ल तथा प्रियांश को हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्नव और अद्विका को क्रमशः वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया।
अन्य महत्वपूर्ण पदों में रिद्धि शर्मा और अंश पठानिया को स्कूल कैंपस एंबेसडर बनाया गया, जबकि आदित्य ठाकुर और रिद्धि कौशल को स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इवेंट मैनेजर, ट्रेजरर और पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व श्रेया, नमिता, नवनीत, कमप्रीत और प्रज्ञा शर्मा को सौंपे गए। अर्नव को स्टूडेंट एडवाइजर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई।
इसके अतिरिक्त, चारों हाउस—एकता, प्रगति, शक्ति और शांति—के पदाधिकारियों को डायरेक्टर ऑपरेशंस श्री वरुण शर्मा द्वारा बैज प्रदान किए गए। परिषद में जूनियर ब्लॉक के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया, जो समावेशिता और नेतृत्व का प्रतीक है। जूनियर परिषद में कनव भल्ला और सिदक कौर (एकता हाउस), अद्वित गौतम और अनाया (प्रगति हाउस), विवान और रिद्धि राणा (शक्ति हाउस), तथा शिवाय शर्मा और हरलीन (शांति हाउस) शामिल रहे। सभी हाउस की हाउस मिस्ट्रेस को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
नव-नियुक्त परिषद सदस्यों को प्रधानाचार्य श्री सुनील गांगटा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने विद्यालय के मूल्यों और अनुशासन का पालन करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालय गीत प्रस्तुत किया तथा पदाधिकारियों ने आत्मविश्वास से भरे प्रेरणादायक भाषण दिए। हाउस कप्तानों ने अपने-अपने हाउस के प्रतीकों का परिचय भी दिया, जिससे कार्यक्रम में रंग और पहचान का समावेश हुआ।
