
सोलन, (हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परवाणू के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा, जिसमें दो छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची (Top Rank) में जगह बनाकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा।
संकाय वार टॉपर्स की सूची:
- वाणिज्य संकाय (Commerce):
प्रथम: चांदनी (475/500 – 95%) – इन्होंने प्रदेश स्तर पर टॉप रैंक हासिल की।
द्वितीय: तान्या (455/500 – 91%)
तृतीय: महक (449/500 – 89.8%)
- विज्ञान संकाय (Science):
प्रथम: खुशबू (466/500 – 93.2%) – इन्होंने प्रदेश के टॉपर्स में स्थान बनाया।
द्वितीय: गौरव (425/500 – 85%)
तृतीय: पारस (423/500 – 84.6%)
- कला संकाय (Arts):
प्रथम: अंशिका ठाकुर (433/500 – 86.6%)
द्वितीय: पूजा कुमारी (412/500 – 83%)
तृतीय: अफसाना (400/500 – 80%)
सफलता का श्रेय और भविष्य की राह
प्रदेश स्तर पर सफलता हासिल करने वाली छात्रा चांदनी और खुशबू ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानाचार्या कविता शर्मा, समस्त अध्यापक वर्ग और स्कूल स्टाफ ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परवाणू शहर के लिए यह गौरव का क्षण है कि सरकारी विद्यालय के बच्चें आज प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
