
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
सोलन, 12 मई। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज, सोलन में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका और भूमिका मेहंदी प्रतियोगिता में खुशबू और हिमांशी हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में भारती और नैंसी विजेता रही. फनी रेस मे महिमा दीपशिखा और रिधम ने जीत हांसिल की. कबड्डी में जीऐनऍम प्रथम वर्ष खो-खो में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने फाइनल मुकाबले जीते और दौड़ प्रतियोगिता में नम्रता जशनप्रीत रौशनी और महक विजेता रही. साथ ही रंगोली में डोलमा और भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम ने बाजी मारी।
अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के विशेष अवसर पर नर्सो के योगदान को याद किया गया तथा सभी नर्सेज को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कॉलेज चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ की हड्डी मुख्य रूप से नर्सों को माना जाता है नर्सेज दिन रात सेवा करके लोगों की जिंदगी को बचाती है। नर्सें स्वास्थ्य सेवा के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे बीमारी की रोकथाम , उपचार, देखभाल और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कॉलेज चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
