Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

नालागढ़, 13 मई। दून वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और academic excellence की परंपरा को जारी रखा। Humanities stream की वंशिका ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कृतिका ने 93.4% अंक प्राप्त किए, जबकि लवप्रीत कौर ने 92.2% अंक हासिल किए। Commerce में अर्शप्रीत कौर ने 92.0% अंक प्राप्त किए, जबकि अनमोल ने 90.2% अंक प्राप्त किए। तमन्ना ने 91.8% अंक प्राप्त किए, वहीं मेडिकल संकाय से प्रभजोत सैनी ने 90.4% अंक प्राप्त किए। विद्यालय ने विषयवार प्रदर्शन में भी उत्कृष्ट उपलब्धियाँ दर्ज कीं। अंग्रेजी में लखविंदर सिंह और अर्शप्रीत कौर ने 96-96 अंक प्राप्त किए। अर्शप्रीत कौर ने लेखाशास्त्र में भी 96 अंक प्राप्त किए। अनमोल ने व्यवसाय अध्ययन में 95 अंक हासिल किए, जबकि मनवीर सिंह ठाकुर ने अर्थशास्त्र में 96 अंक प्राप्त किए। वंशिका ने इतिहास में 97 अंक तथा राजनीति शास्त्र में शानदार 99 अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में वैष्णवी पाल ने Physics में 88 अंक प्राप्त किए, जबकि Chemistry में 87 अंकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। गणित में अवनीत ने 86 अंक प्राप्त किए। प्रभजोत सैनी ने Biology में 97 अंक हासिल किए। सह-पाठ्यक्रम एवं कौशल आधारित विषयों में सायंतिका चक्रवर्ती ने शारीरिक शिक्षा में 99 अंक प्राप्त किए, यशिता मेहता ने सूचना प्रौद्योगिकी में 93 अंक प्राप्त किए, तथा तमन्ना ने वोकल म्यूजिक में पूर्ण 99 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, समर्पण और शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

You missed