अर्की विधानसभा क्षेत्र एवं विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत जिला परिषद सूरजपुर (धुन्दन) वार्ड नं. 2 से शशि कांत शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की है। पूर्व बीडीसी सदस्य रहे शर्मा लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं।
