
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
सोलन, 14 मई। बुधवार को सत्र 2025- 26 का 12वीं कक्षा का परिणाम सी बी एस ई बोर्ड द्वारा घोषित किया गया। गीता आदर्श विद्यालय में 12वीं कक्षा से विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय तथा कला संकाय में कुल 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 94 प्रतिशत रहा। सुहानी भारद्वाज 93.80 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय की टापर रही। द्वितीय स्थान पर सक्षम पुंडीर 91 प्रतिशत अंक ले कर रहे। तृतीय स्थान पर माही वर्मा, शुहुल शाह 90.60 प्रतिशत अंक ले कर रहे। विज्ञान संकाय में सुहानी भारद्वाज 93.80 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। सक्षम पुंडीर 91 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहा। नाम्या 87.40 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। वाणिज्य संकाय से शुहुल शाह, माही वर्मा 90.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहें। ओश शर्मा 82.20 प्रतिश्सत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। आरित बहक 80.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा। कला संकाय से अनन्या शर्मा 87.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। भूमिका 86 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रही। साहिरा 84.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। गीता आदर्श विद्यालय तथा गीता आश्रम समिति के प्रधान एलके के बंसल तथा अन्य गणमान्य सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या, सह प्रधानाचार्या, अध्यापक गण तथा विद्यार्थियों को सहृदय बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
