Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 26 मई। हिमालयन होंडा सोलन ने प्रीमियम मोबिलिटी, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन ड्राइविंग परफॉर्मेंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आधिकारिक तौर पर नई होंडा सिटी को लॉन्च कर दिया है। इस भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन हिमालयन होंडा सोलन के शोरूम में गणमान्य अतिथियों, ग्राहकों और ऑटोमोबाइल के शौकीनों की उपस्थिति में किया गया।
यह पूरा कार्यक्रम डायरेक्टर गगन आनंद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिनका दृष्टिकोण हिमालयन होंडा को ग्राहक संतुष्टि में लगातार आगे बढ़ा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक सोलन के डिप्टी जनरल मैनेजर राजीव कुमार पंकज मौजूद रहे। उन्होंने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में होंडा के निरंतर नवाचार और योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर हिमालयन होंडा सोलन के डायरेक्टर श्री गगन आनंद ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि नई होंडा सिटी स्टाइल, कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो ग्राहकों को एक रिफाइंड और प्रीमियम सेडान का अनुभव कराएगी।

शानदार डिजाइन और एक्सटीरियर:-
नई होंडा सिटी ‘शार्पन’ कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे स्पोर्टी और मॉडर्न लुक दिया गया है।
लंबाई: यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सेडान है, जिसकी कुल लंबाई 4594 मिमी है।
फ्रंट लुक: इसमें ब्लेड आई सिग्नेचर एलईडी लाइटिंग सिस्टम, बाई-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड सेंटर लाइट बार दी गई है।
ग्रिल और बम्पर: एयर कर्टन के साथ एयरोडायनामिक बम्पर और नए एच-लोगो के साथ सिग्नेचर मैट्रिक्स-मैश ब्लैक पेंटेड फ्रंट ग्रिल मिलेगी।
रियर लुक: पीछे की तरफ जेड-एज रैप एलईडी टेल लैंप, स्पोर्टी ट्रंक लिप स्पॉइलर और प्रीमियम बम्पर गार्निश है।
व्हील्स: नए R16 डुअल टोन एयरो ब्लेड डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
रंग: यह कार क्रिस्टल ब्लैक पर्ल (नए रंग) सहित छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

प्रीमियम इंटीरियर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी:-
कार के अंदर लग्जरी और कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसमें आइवरी और ब्लैक टू-टोन इंटीरियर दिया गया है:
25.6 सेमी (10.1 इंच) का फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले (वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ)।
डार्क आयरन 3डी पैटर्न गार्निश और वेलकम एम्बिएंट लाइटिंग।
360-डिग्री मल्टी व्यू कैमरा।
नए डिजाइन की एक्टिव फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स।
आगे और पीछे दोनों तरफ यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट।

सुरक्षा के मामले में बेजोड़:-
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नई होंडा सिटी में इंटेलिजेंट (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है, जिसमें शामिल हैं:-
कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम
एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (e:HEV में लो-स्पीड फॉलो के साथ)
रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम
लेन कीप असिस्ट सिस्टम (LKAS)
लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन और ऑटो हाई बीम।

दो दमदार इंजन विकल्प:-
1. e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
यह खुद चार्ज होने वाली टू-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड प्रणाली है जो e-CVT के साथ आती है।
पावर: 126 PS (कंबाइंड मैक्स पावर)। टॉर्क: 253 Nm
माइलेज: 27.26 किमी/लीटर का शानदार माइलेज।
इसमें ईवी, हाइब्रिड और इंजन ड्राइव मोड्स के बीच ऑटोमैटिक स्विचिंग होती है।

  1. 1.5L पेट्रोल इंजन :-

इसमें 1.5L i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल (MT) या 7-स्पीड सीवीटी (CVT) गियरबॉक्स के साथ आता है।

पावर: 121 PS | टॉर्क: 145 Nm
माइलेज:
मैनुअल: 17.77 किमी/लीटर
ऑटोमैटिक: 17.97 किमी/लीटर

वेरिएंट्स: पेट्रोल मॉडल SV, V, ZX और ZX+ ग्रेड में उपलब्ध है, जबकि ई:एचईवी (e:HEV) मॉडल केवल टॉप ZX+ ग्रेड में उपलब्ध है।

वारंटी और ओनरशिप बेनिफिट्स:-
ग्राहकों की मानसिक शांति के लिए होंडा बेहतरीन वारंटी प्लान दे रहा है:-

3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी।

वारंटी को 7 साल तक बढ़ाने का विकल्प।

10 साल या 1,20,000 किमी तक की ‘एनीटाइम वारंटी’।

हाइब्रिड (e:HEV) वेरिएंट के लिए विशेष: लिथियम-आयन बैटरी पर 8 साल/1,60,000 किमी की वारंटी और हाइब्रिड सिस्टम पर 5 साल/1,00,000 किमी की वारंटी।

Leave a Reply

You missed