हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरूण गुप्ता
रामशहर, 29 मई। अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत ‘लग’ में गुरुवार (28 मई) को पंचायती चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनावी उत्सव में स्थानीय मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चला, जिसमें ग्रामीणों ने जिला परिषद, बीडीसी सदस्य, प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शाम को घोषित हुए परिणाम:-
मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना का कार्य शुरू किया गया। शाम 5:00 बजे के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
नतीजों के अनुसार:-
प्रधान पद: ग्रामीणों ने शकुंतला देवी पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें 434 मत दिए और ग्राम पंचायत लग का नवनिर्वाचित प्रधान चुना।
उप प्रधान पद: अनिल चौधरी ने 515 मत हासिल कर उप प्रधान के पद पर शानदार जीत दर्ज की।
जनता का जताया आभार:-
अपनी इस जीत पर नवनिर्वाचित प्रधान शकुंतला देवी और उप प्रधान अनिल चौधरी ने ग्राम पंचायत लग की समस्त जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंचायत के विकास का वादा करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
