Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

तरूण गुप्ता

रामशहर, 29 मई। जिला सोलन के अंतर्गत पड़ने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चमदार रामशहर के छात्र-छात्राओं को नशा निवारण के प्रति जागरूक करते एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित करते हुए।

राजकीय माध्यमिक पाठशाला के धमाला के वरिष्ठ कला अध्यापक रतन लाल चंदेल उनके इस कार्य की पूरे पहाड़ी क्षेत्र में जमकर सराहना व चर्चा की जा रही है। रतनलाल चंदेल भिन्न-भिन्न पाठशालायो में जाकर छात्रों को पठन-पाठन सामग्री के अलावा सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित कर जन संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी के तहत उन्होंने आज रामशहर चमदार पाठशाला के छात्र-छात्राओं को नशा निवारण के प्रति जागरूक व छात्रों को लेखन

सामग्री वितरित की गई। पाठशाला के प्रधानाचार्य ने उनके इस कार्य की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

You missed