Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
बद्दी , 08 जून।आज को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को NDPS Act के तहत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध की जा रही कार्रवाईयों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

You missed