हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
कसौली, 09 जून। रियल एस्टेट और स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट्स के क्षेत्र में लीडिंग नाम फोर्टेसिया ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सुरम्य पाइनग्रोव स्कूल में आयोजित तीसरे ऑल इंडिया लीगल फ्रेटरनिटी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक प्रायोजित और प्रस्तुत किया।ऑल इंडिया लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट ने देश के सर्वश्रेष्ठ कानूनी विद्वानों को एक ही क्रिकेट मंच पर एकजुट किया। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया थे। इस कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय,हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय,केरल उच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों के साथ साथ भारत भर के कई प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित थे।लीगल फ्रेटरनिटी के अंदर सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए फोर्टेसिया की प्रतिबद्धता स्पष्ट थी क्योंकि कानूनी क्षेत्र के दिग्गजों ने प्रतिभा,टीम वर्क और परंपरा का जश्न मनाते हुए अपने पारंपरिक वस्त्रों को छोड़कर क्रिकेट की सफेद पोशाक पहन ली।
फोर्टेशिया रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिव गर्ग ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा फोर्टेशिया में हम सिर्फ इमारतें बनाने में विश्वास नहीं रखते हम कम्युनिटी बनाते हैं और जोश का जश्न मनाते हैं। इस वर्ष के लीगल क्रिकेट टूर्नामेंट को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया भारत के लीगल फ्रेटरनिटी के जुनून और एकता को दर्शाती है। हमारे माननीय मुख्य न्यायाधीश,सम्मानित न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को कसौली के पाइनग्रोव स्कूल के क्रिकेट मैदान पर एक साथ देखना हमारे लिए गर्व का क्षण था। हम मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह उत्कृष्टता की इस परंपरा को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।इस टूर्नामेंट में जोशपूर्ण मुकाबले,असाधारण खेल भावना और एक यादगार आयोजन देखने को मिला जिसने कानूनी समुदाय के बीच संबंधों को और मजबूत किया।फोर्टेसिया ने ऑल इंडिया लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन,मेजबान स्थल पाइनग्रोव स्कूल और सभी प्रतिभागियों को इस आयोजन को शानदार सफलता दिलाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।
