Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

नालागढ़, 22 जून। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगलैहड़ एवं पंजेहरा में एंटी नशा निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, समिति सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, विशेषकर चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों से अपने आसपास नशा तस्करी एवं नशे से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करने का आह्वान किया गया।

इसके अतिरिक्त अभिभावकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाने, उन्हें खेलकूद, शिक्षा एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

You missed