Spread the love

 

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 23 जून। चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में प्रथम हिमाचल प्रदेश (ब्वॉयज) बटालियन एनसीसी, सोलन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-225) का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया।

समारोह में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेटों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा फायरिंग प्रतियोगिता और टैलेंट हंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस एवं एएसएम सुनील राणा ने विजेता कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

अपने संबोधन में कर्नल राजीव थॉमस ने सभी कैडेटों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने एटीसी-225 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, पीआई स्टाफ और कैडेटों की सराहना करते हुए शिविर के सफल समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

You missed