हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
बद्दी, 24 जून। बद्दी पुलिस की पीओ सेल द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आज दिनांक 24.06.2026 को एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) प्रमोद ठाकुर पुत्र श्री रमेश्वर ठाकुर, निवासी गांव महुली, डाकघर अगोतर, तहसील एवं थाना तरैया, जिला सारण (छपरा), बिहार को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय एसीजेएम नालागढ़ द्वारा दिनांक 17.02.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था तथा वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
