Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी, 09 जुलाई। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक कुमार वर्मा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाड़माजरी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जागरूकता व्याख्यान दिया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चिट्टा/हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, बाल संरक्षण तथा बाल शोषण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं समाज में भी नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

You missed