Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 18 जुलाई। सोलन के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र विलोचन कालेट ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय स्तर की दो सबसे कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सफलता के सुनहरे आंकड़े:-

NEET UG-2026: -720 में से 576 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7594 (जनरल कैटेगरी) प्राप्त की।

JEE Main-2026:- जनवरी सत्र में 94.6 और अप्रैल सत्र में 94.5 पर्सेंटाइल के साथ JEE Advanced के लिए भी क्वालिफाई किया।

प्रधानाचार्या और स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई:-

इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व जताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या  सागरिका बक्शी ने विलोचन को बधाई दी और कहा:

“विलोचन की यह दोहरी सफलता उनके कड़े अनुशासन, समर्पण और स्कूल की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। यह उपलब्धि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें विश्वास है कि वे देश निर्माण में अपना बेहतरीन योगदान देंगे।”

विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार कामयाबी का श्रेय विलोचन की अथक मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और स्कूल के समर्पित शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल परिवार विलोचन कालेट को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है!

Leave a Reply

You missed