Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

अर्की, 18 जुलाई। अर्की के विधायक संजय अवस्थी के नेतृत्व तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप की उपस्थिति में नव-निर्वाचित नगर पंचायत अर्की की अध्यक्षा सीमा शर्मा, पार्षद एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद प्रदीप, कुलदीप सूद तथा ग्राम पंचायत भूमती के उपप्रधान विनय ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अर्की नगर के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विरासत संगठन अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक नगर अर्की को प्रदेश के प्रमुख हेरिटेज पर्यटन स्थलों में विकसित करने का सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अर्की की परमार वंशीय विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन गुफा मंदिरों तथा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बाड़ीधार की पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही, विरासत संगठन द्वारा सांस्कृतिक संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।
संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया तथा शीघ्र ही अर्की भ्रमण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन की कार्यकर्णी सदस्य नीलम शर्मा ,ज्योति शर्मा ,उषा ठाकुर ,ममता वर्मा ,भारती राणा,ईशा ठाकुर व अन्य सदस्य उपस्थित रही।

Leave a Reply

You missed