Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

तरूण गुप्ता

रामशहर, 16 अप्रैल। जल शक्ति विभाग कार्यालय परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार 17 अप्रैल को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी हमें सहायक अभियंता दिनेश कुमार दीवान, कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह व अन्य कर्मचारियों ने दी और उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि जल शक्ति विभाग कार्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और भंडारे का लुत्फ ले। इस भंडारे का आयोजन समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जन सहयोग से पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और इस हर वर्ष 17 अप्रैल यानी कल शुक्रवार को करवाया जा रहा है। इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य वरुण देवता को प्रसन्न एवं क्षेत्र की खुशहाली एवं बरसात के मौसम में विभाग की उठाई उठाओ पर पेयजल योजना एवं अन्य स्कीमों को बरसात के मौसम कोई नुकसान ना पहुंचे। भंडारे के पुख्ता इंतजाम क्षेत्र वासियों के लिए किए गए वह तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं

Leave a Reply

You missed