Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी,  24 जुलाई। पुलिस जिला बद्दी में नशा उन्मूलन एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘एंटी-चिट्टा अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक बद्दी योगराज चंदेल की अगुवाई में इंटरनेशनल स्कूल, गांव मखनूमजरा में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे, विशेषकर ‘चिट्टा’ के मानसिक, सामाजिक और कानूनी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे और मादक पदार्थों से दूर रहकर एक स्वस्थ व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने तथा इसके खिलाफ सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। भविष्य में भी शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Leave a Reply

You missed