Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 08 अगस्त। तारिणी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से एक विशेष ‘नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बीके बबीता जी, बीके प्रीती दीदी एवं बीके रवींद्र भाई ने शिरकत की और उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

मुख्य वक्ता बीके बबीता जी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, बल्कि उसकी मानसिक शांति और उज्ज्वल भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हर प्रकार के व्यसन से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया कि नियमित योग और ध्यान (राजयोग) के माध्यम से मन पर नियंत्रण पाया जा सकता है, जिससे जीवन सुरक्षित, अनुशासित और ऊर्जावान बनता है। इसके साथ ही बीके रवींद्र भाई ने भी युवाओं को जीवन में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों से नशे से दूर रहने हेतु शपथ भी दिलवाई गई।

Leave a Reply

You missed