Spread the love

युवा विकास और आत्म संगठन प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

नालागढ़, 08अगस्त। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की एनएसएस इकाई के वालंटियर जय गौतम द्वारा लीडर ओर युवा विकास पर चार दिवसीय ट्रेनिंग में भाग लिया गया। ट्रेनिंग राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट रीज़नल सेंटर चंडीगढ़ सेक्टर 12 में करवाई गई, जिसमें युवाओं को आत्म संगठन आत्म चेतन की ट्रेनिंग दी गई।
ट्रेनिंग में गुरमीत सिंह व अन्य कार्यक्रम अधिकारियों ने अलग-अलग सत्रों में अपने विचार सांझा किए । चंडीगढ़ स्थित एक कोचिंग सेंटर के प्रबंध निर्देशक वेद राणा द्वारा भी इस ट्रेनिंग में शिरकत की गई तथा अनेक विद्यार्थियों को स्वयं तथा समाज से मिलने वाले तनाव और उसके समाधान के बारे में बताया।
उन्होंने हर कार्य को स्वयं ओर सही ढंग से करने के साथ साथ खुद को पहचाने के बारे में बताया ताकि राष्ट्र का युवा तनाव मुक्त रह सके। और राष्ट्र का विकास में अपना सही योगदान दे सके क्योंकि राष्ट्र का भविष्य राष्ट्र के युवाओं पर निर्भर है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ ललित कुमार गुलेरिया द्वारा वालंटियर को मोटिवेट किया गया । और कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीपिका रानी ने वालंटियर को युवा वर्ग के विकास के लिए आयोजित की जाने वाली ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

You missed