


हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
सोलन, 10 अगस्त। भारत के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आनंद टोयोटा, सोलन ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए टोयोटा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक बीईवी (BEV) एसयूवी ‘ऑल-न्यू अर्बन क्रूज़र एबेला’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस भव्य लॉन्च के साथ ही आनंद टोयोटा ने सोलन और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एक आधुनिक, टिकाऊ और भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव पेश किया है।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस खास अवसर पर यूको बैंक सोलन की रिटेल लोन हेड श्रीमती नेहा शर्मा तथा यूनियन बैंक शिमला के रिटेल लोन हेड श्री अमित अस्थाना बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ कई अन्य गणमान्य नागरिक, सम्मानित ग्राहक, बिजनेस एसोसिएट्स और मीडिया प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अर्बन क्रूज़र एबेला की प्रमुख विशेषताएं:
1. दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस व रेंज
-
बैटरी व मोटर: 61 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी और 128 kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर, जो 193 Nm का इंस्टेंट टॉर्क प्रदान करती है।
-
ड्राइव और रेंज: यह वाहन फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) के साथ आता है और एक सिंगल चार्ज में 543 किमी तक की शानदार रेंज देता है।
2. तेज़ और आसान चार्जिंग
-
DC फास्ट चार्जिंग: फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को मात्र 45 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
-
होम चार्जिंग: 7.2 kW AC वॉल-माउंटेड चार्जर का सपोर्ट, जिससे घर पर आसानी से चार्जिंग संभव है।
3. प्रीमियम डिजाइन व लग्जरी इंटीरियर
-
एक्सटीरियर: टोयोटा की सिग्नेचर हैमरहेड स्टाइलिंग, प्रीमियम LED हेडलैंप, आकर्षक रियर टेललैंप और 18-इंच के अलॉय व्हील्स।
-
केबिन फीचर्स: 10.1-इंच इंटीग्रेटेड ऑडियो डिस्प्ले, प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टू-स्पोक स्क्वर्कल स्टीयरिंग व्हील।
4. स्मार्ट कनेक्टिविटी और सुरक्षा
-
i-CONNECT तकनीक: चार्जिंग स्टेटस, बैटरी हेल्थ, रिमोट कमांड, लोकेशन-बेस्ड सर्विसेज और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसी स्मार्ट सुविधाएं।
-
सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा: सभी वेरिएंट्स में 7 SRS एयरबैग्स (स्टैंडर्ड)। इसके अलावा, एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस (ADAS) के तहत एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट।
वारंटी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट
टोयोटा अपने ग्राहकों को 500+ BEV-सक्षम सर्विस टचपॉइंट्स और 2,500+ BEV मास्टर टेक्नीशियन के विशाल नेटवर्क के साथ भरोसेमंद सपोर्ट दे रही है।
-
वाहन पर वारंटी: 3 वर्ष या 1,00,000 किमी (जो भी पहले हो)।
-
LFP बैटरी पैक पर वारंटी: 8 वर्ष या 2,00,000 किमी (जो भी पहले हो)।
