Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

अर्की, 21 अगस्त। भारत स्काउट एंड गाइड जिला सोलन की ओर से जिला मुख्य आयुक्त एवं उपनिदेशक स्कूल शिक्षा, मधु जनार्था के आदेशानुसार जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं निरीक्षण शिविर का शुभारंभ 17 अगस्त 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में किया गया।

शिविर का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य भीम सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला आयुक्त स्काउट राजकुमार गौतम ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।

पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में शीतकालीन विद्यालयों के 14 विद्यालयों से 86 स्काउट्स, 82 गाइड्स तथा 16 स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन ने भाग लिया। शिविर को सफल बनाने के लिए जिला स्तर से 15 प्रशिक्षित सदस्यों द्वारा कुल 168 स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्काउट्स एवं गाइड्स को तृतीय सोपान तक के आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण देना तथा उनकी दक्षताओं को परखना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे राज्य स्तर की विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम बन सकें।

यह जिला स्तर का सर्वोच्च प्रशिक्षण शिविर माना जाता है। इसी प्रशिक्षण एवं निरीक्षण के आधार पर विद्यार्थियों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है।

शिविर से संबंधित संपूर्ण जानकारी शिविर प्रभारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

You missed