कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री राजीव शर्मा, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, निर्णायक मंडल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. मोहिंदर सिंह, डॉ. भूमिका आहूजा, डॉ. प्रशांत रोहता और सुश्री टीना बेनी शामिल रहे।
युवा सांसदों ने उत्साहपूर्वक संसदीय कार्यवाही में भाग लेते हुए तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए तथा प्रश्नोत्तर और वाद-विवाद के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इंटरैक्टिव मीडिया सत्र भी आयोजित किया गया।
समापन पर सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, सर्वश्रेष्ठ वाद-विवाद प्रतिभागी एवं सर्वश्रेष्ठ पार्टी के खिताब प्रदान किए गए। यूथ पार्लियामेंट ने विद्यार्थियों में जागरूक नागरिकता और नेतृत्व की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
—
