Spread the love
 
विद्यार्थियों को करियर, रोजगार, कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
                        हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
बिलासपुर, 18 सितंबर। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाखड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकराणा में करियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्कूल के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, आवश्यक योग्यता तथा संबंधित क्षेत्रों में प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को उनके रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उपयुक्त करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, उपभोक्ता मामले एवं विधिक माप विज्ञान विभाग, आयुष विभाग तथा यूको आरसेटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग से अनुसंधान ललित शर्मा, जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर से दीपांशु शर्मा, रोजगार कार्यालय घुमारवीं के प्रभारी नरेश, उपभोक्ता मामले एवं विधिक माप विज्ञान विभाग से सहायक नियंत्रक प्रवीण सीउटा, यूको आरसेटी से विजय धीमान तथा आयुष विभाग से डॉ. गगन एवं डॉ. कुलदीप ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभागों की कार्यप्रणाली, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं, रोजगार के अवसरों, कौशल विकास तथा विभिन्न करियर क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने, आवश्यक कौशल विकसित करने तथा शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की बदलती आवश्यकताओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

You missed