Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
बद्दी, 21 सितंबर। दवाओं के सुरक्षित और तर्कसंगत इस्तेमाल को लेकर IEC यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से 21 से 25 सितंबर तक छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को दवाओं के दुष्प्रभावों की पहचान, उनकी समय पर रिपोर्टिंग और मरीजों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना: फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की ओर एक कदम” रखी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने विद्यार्थियों और स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।
पांच दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां होंगी। 21 सितंबर को क्विज, 22 को नुक्कड़ नाटक, 23 को CME/कॉन्फ्रेंस व डिबेट, 24 को पोस्टर एवं लीफलेट प्रतियोगिता तथा 25 सितंबर को वॉकाथॉन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 100 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ समाज में भी दवाओं के जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग का संदेश पहुंचाना है।

Leave a Reply

You missed