हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
शिमला, 22 सितंबर।। यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आईईसी यूनिवर्सिटी और जंकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से ऑनलाइन NEP Orientation & Sensitization Programme आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020, भारतीय मूल्यों और आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं से जोड़ते हुए उनकी शिक्षण एवं शोध क्षमताओं को सुदृढ़ बनाना है।
इस कार्यक्रम में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर तथा रिसर्च स्कॉलर्स भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम निःशुल्क होगा और सभी सत्रों में भाग लेने के साथ मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध एवं विकास, कौशल विकास, समावेशी शिक्षा और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। आईईसी यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति प्रो. अशोक पुरी, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ज्योति गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता सहित अन्य शिक्षाविदों की सहभागिता रहेगी।
