Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
बद्दी, 27 अक्तूबर। फार्मास्युटिकल सामग्री,अनुबंध विनिर्माण,मशीनरी और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए सीपीएचआई इंडिया और पीएमईसी इंडिया 2026 का आयोजन दिल्ली एनसीआर में होने जा रहा है। इनफ़ॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा आयोजित यह विशाल प्रदर्शनी पहली बार दो अलग अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही है।सीपीएचआई इंडिया का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक आईआईसीसी,यशोभूमि,द्वारका में होगा,जबकि पीएमईसी इंडिया 24 से 26 नवंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी। इस 2026 संस्करण में 120 से अधिक देशों के 50000 से ज्यादा फार्मा पेशेवरों और 2000 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है।सीपीएचआई इंडिया मुख्य रूप से एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स,तैयार खुराक,एक्सीपिएंट्स,प्राकृतिक अर्क और मध्यवर्ती रसायनों पर केंद्रित होगी। वहीं पीएमईसी इंडिया फार्मा मशीनरी,पैकेजिंग,प्रयोगशाला और विश्लेषणात्मक प्रणालियों तथा क्लीनरूम तकनीक का प्रदर्शन करेगी।उत्तर भारत के प्रमुख फार्मा केंद्रों जैसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी और काला अंब,उत्तराखंड के सेलाकुई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए यह आयोजन सोर्सिंग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के व्यापक अवसर खोलेगा।प्रमुख प्रदर्शकों में डॉ.रेड्डीज,हेटेरो लैब्स,अकुम्स ड्रग्स, आईएम पीजी और पारले ग्लोबल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

इनफार्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा कि भारत का दवा उद्योग अपनी विनिर्माण क्षमताओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को लगातार मजबूत कर रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार फार्मास्यूटिकल दवाओं की पीएलआई योजना ने मार्च 2026 तक लगभग 1.15 लाख नौकरियां सृजित की हैं जो इस क्षेत्र की क्षमता को दर्शाता है।एपीआई,फॉर्मूलेशन,ऑटोमेशन और गुणवत्ता प्रणालियों में निवेश के बढ़ते महत्व के बीच यह आयोजन उद्योग के हितधारकों को नए समाधान खोजने और मूल्य श्रृंखला में व्यावसायिक अवसरों को गति देने में मदद करेगा।

Leave a Reply

You missed