Spread the love

–  मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, लक्की ड्रॉ में नीलम शर्मा ने जीता पहला पुरस्कार

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी, 31 अक्तूबर। अमरावती विद्यालय, बद्दी में आज को इको फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश के सलाहकार देवव्रत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में आशीष ओसवाल एवं स्कूल प्रिंसिपल सुमन शर्मा उपस्थित रही। विद्यालय परिवार की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इको फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। इनमें खाने-पीने के व्यंजनों के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दिवाली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से दीये, मोमबत्तियां, लटकन और तोरण सहित कई आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार कर उनकी बिक्री की।

इसके अलावा बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स के स्टॉल भी लगाए, जिनमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसके परिणाम सभी के सामने घोषित किए गए। इसमें मिस नीलम शर्मा ने 2000 रुपये का प्रथम पुरस्कार, शकुंतला देवी ने 1500 रुपये का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं ओमा सैनी, ईशान कौशल और नंदिनी को 500-500 रुपये के सांत्वना नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता और गुरु भगवान के समान होते हैं। उनकी सेवा और आज्ञा का पालन करके ही व्यक्ति जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके हाथों से तैयार किए गए सामान की खरीदारी भी की। कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इको फेस्ट ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

 

Leave a Reply

You missed